चित्तौड़गढ़। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस 2025 के अवसर पर पुलिस लाईन के अन्वेषण भवन में आयोजित रक्तदान शिविर में 57 पुलिस कर्मियों ने अपना स्वेच्छिक रक्तदान किया। एएसपी मुकेश सांखला, संचित निरीक्षक अनिल पांडे, निजी सहायक नरेश सोनी सहित कई पुलिस कर्मियों ने अपना रक्तदान किया। इस दौरान एसपी सुधीर जोशी ने भी रक्तदाताओं के बीच पहुंच रक्तदान करने वाले पुलिस कर्मियों की हौसला अफजाई की। साथ ही पुलिस लाईन परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण का संदेश भी दिया।