चित्तौड़गढ़। गोल प्याऊ, शीतला माता चौक स्थित छबीला हनुमान मंदिर पर दो दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव हर्षाेल्लास के साथ सम्पन्न हुआ।
महेश सुखवाल ने बताया कि 11 अप्रेल को श्री बालाजी मेवाड़ मित्र मंडल द्वारा संगीतमय सुन्दर कांड पाठ किया गया। 12 अप्रेल को प्रातः 7 बजे हवन हुआ, सायं साढ़े 7 बजे महाआरती हुई। कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि विधायक चन्द्रभानसिंह आक्या, शैलेन्द्र झंवर, ओम शर्मा, अनिल ईनाणी का विकास समिति के दुर्गाशंकर सुखवाल, राधेश्याम आमेरिया, पवन अग्रवाल, कमल अग्रवाल, शिव तिवारी, भंवरसिंह चौहान, प्यारेलाल, भरत सोनी, जगदीश जवड़ा, अशोक सेन, कन्हैयालाल वैष्णव आदि ने स्वागत किया।
भजन संध्या में गायक कौशिक वर्मा, हरिओम वर्मा, खुशी व भावना तबले पर, परमेश्वर कथक, सेक्सोफोन पर अम्बालाल व संतुर पर अनवर हुसैन ने प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन महेश सुखवाल ने किया।