रामपुरा। नगर के समीप ग्राम जन्नौद के पास एक ऑल्टो कार व ऑटो रिक्शा के बीच भिड़न्त हो गई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत होने की सूचना है। मिली जानकारी के अनुसार शेख शाहिद पिता शरीफ अपनी पत्नी के साथ मनासा की ओर से रामपुरा आ रहे थे, तभी रास्ते में एक ऑल्टो कार ने रिक्शा को टक्कर मारी दी। दोनों को शासकीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
