BREAKING NEWS
SHOK SAMACHAR : भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री.. <<     रतलाम में सनसनीखेज वारदात: पति ने पत्नी की.. <<     पिछोर में कॉलेज एडमिशन के नाम पर ₹30 लाख की ठगी,.. <<     पशुपतिनाथ दरबार में प्रियंका गिरी गोस्वामी,.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम खेड़वालिया और 39 साल का.. <<     मेरा युवा भारत केंद्र की बड़ी पहल: गुना में.. <<     NEWS : अखिल भारतीय बैरवा महासभा के राष्ट्रीय.. <<     BIG NEWS : चलती सांगवान बस में नशे की खेप का खुलासा,.. <<     BIG REPORT : राम-जानकी मंदिर भूमि विवाद में प्रशासन.. <<     KHABAR : व्यापारी संघ मनासा के चुनाव निर्विरोध.. <<     KHABAR : चेहल्लुम पर निकला ताजिया जुलूस, या हुसैन.. <<     KHABAR : धनेरिया कलां में नारायणी सेना की अहम बैठक,.. <<     NEWS : हम भीड़ नहीं हैं बाबा, हम दीवाने हैं.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सावन का पहला सोमवार इन 4 राशि वालों का.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 19, 2025, 11:41 am
KHABAR : जिले के फतेहगढ़ में एक शादी समारोह में खाना खाने के बाद अचानक बिगड़ी 500 लोगों की तबीयत, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे विपिन जैन, सरकारी स्कूल में इलाज कर रही मेडिकल टीम, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। जिले के फतेहगढ़ में एक शादी समारोह में दूषित भोजन खाने से लगभग 150 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। बीमार लोगों का इलाज फतेहगढ़ के सरकारी स्कूल में किया जा रहा है। मंदसौर जिला अस्पताल और धुंधड़का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से पहुंची डॉक्टरों की टीम लोगों का उपचार कर रही है। घटना की जानकारी मिलते ही सांसद सुधीर गुप्ता और विधायक विपिन जैन मौके पर पहुंचे और बीमार लोगों का हालचाल जाना। स्वास्थ्य विभाग की टीम मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों ने बताया कि 17 अप्रैल की रात को एक शादी समारोह में करीब 500 लोगों ने भोजन किया था। इसके बाद सभी अपने घर आ गए थे। इसके बाद आज सुबह करीब 150 लोगों की तबीयत खराब होने लगी। सभी का फतेहगढ़ के सरकारी स्कूल में इलाज किया जा रहा है। मिठाई खाने के बाद तबीयत बिगड़ना बताया जा रहा है। 
मंदसौर विधायक विपिन जैन ने बताया कि अभी प्रशासन से बात कर स्कूल और धर्मशाला में इलाज शुरू करवाया है। 150 व्यक्तियों की जान आफत में आ गई थी। कलेक्टर और सीएमएचओ संपर्क में, है। फतेहगढ़ में लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हुए हैं, उनका इलाज किया जा रहा है। अभी एक टीम ओर भेज रहा हूं, वहां स्थिति अभी कंट्रोल में है, दवाइयां और अन्य जरूरी सामान भी वहां पहुंच रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE