गरोठ। जिले के गरोठ तहसील के बर्डिया अमरा गांव में रविवार की रात एक दर्दनाक घटना सामने आई। रात करीब 3 बजे आदिवासी किसान अनिल तोलाराम भिल के मकान में अचानक आग लग गई।

आग की इस घटना में दो भैंस और एक गाय की मौत हो गई। साथ ही मकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। किसान के कृषि यंत्र और पशुओं के लिए रखी गई घास व चारा भी आग की चपेट में आ गया। वहीं मकान पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। अभी तक प्रशासन की ओर से मौका पंचनामा नहीं बनाया गया है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। नुकसान का सही आकलन भी अभी तक नहीं हो पाया है।
