गरोठ। शामगढ़ के वार्ड क्रमांक 2 की महिलाओं ने आज पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं वर्तमान में नगर पंचायत में विधायक प्रतिनिधि रमेश काला के घर पहुंचकर हंगामा कर दिया।
नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष दीपक जांगड़े ( वार्ड 2 पार्षद प्रतिनिधि ) के नेतृत्व में महिलाएं रमेश काला के घर पहुंची। इस दौरान उनका कहना था कि वार्ड में सार्वजनिक शौचालय जो कि पिछले 50 साल पहले बना था उसको तोड़कर नगर पंचायत द्वारा नया निर्माण किया जा रहा है, लेकिन रमेश काला द्वारा भूमि को अपने निजी स्वामित्व की बताया जाकर सार्वजनिक शौचालय निर्माण पर आपत्ति जताई गई है। इसी को लेकर आज यहां पहुंचे हैं।