कुकड़ेश्वर। नगर कुकड़ेश्वर के राजाधिराज, चमत्कारी श्री सहस्त्र मुकेश्वर महादेव मंदिर में अब भक्तों को तपती गर्मी में राहत देने के लिए ठंडे पेय जल की सुविधा पुनः शुरू कर दी गई है।
मंदिर प्रबंधन, कलेक्टर व्यवस्थापक समिति एवं श्रद्धालुओं के सहयोग से लंबे समय से बंद पड़ा फ्रीजर आज मंगलवार को विधिवत पूजा-अर्चना कर पुनः चालू किया गया। इस शुभ कार्य के अवसर पर मंदिर के पुजारी पंडित कैलाश गोस्वामी, समिति सदस्य एवं पत्रकार राजू पटेल सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।
समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया गया है कि वे गर्मी के इस मौसम में महाकाल महादेव के दर्शन के लिए पधारें और भोलेनाथ के प्रसाद रूप में ठंडा व शीतल जल भी ग्रहण करें।
मंदिर के पुजारी ने समस्त नगरवासियों और सहयोगियों का हृदय से आभार प्रकट किया और विश्वास जताया कि भगवान भोलेनाथ सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे।