नीमच। जम्मू कश्मीर के पहलगाम हमले में कल आतंकवादियों द्वारा निर्दाेष सैलानियों को गोलियों से भून दिया गया। इस कृत्य की समूचे भारत में गौर निंदा हो रही है। नीमच में भी वस्त्र व्यापारी संघ आज शाम 7.30 बजे घंटाघर चौराहे पर इस कायराना हमले में मृत व्यक्तियों की आत्मा की शांति के कलिए श्रद्धांजलि सभा का आयोजन करेगा। सभी व्यापारी संगठन एवं आम जनता से निवेदन किया है कि श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर अपनी संवेदना प्रकट करें।