BREAKING NEWS
BIG NEWS : चलती सांगवान बस में नशे की खेप का खुलासा,.. <<     BIG REPORT : राम-जानकी मंदिर भूमि विवाद में प्रशासन.. <<     KHABAR : व्यापारी संघ मनासा के चुनाव निर्विरोध.. <<     KHABAR : चेहल्लुम पर निकला ताजिया जुलूस, या हुसैन.. <<     KHABAR : धनेरिया कलां में नारायणी सेना की अहम बैठक,.. <<     NEWS : हम भीड़ नहीं हैं बाबा, हम दीवाने हैं.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सावन का पहला सोमवार इन 4 राशि वालों का.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 23, 2025, 1:43 pm
NEWS : जिला हज कमेटी चित्तौड़गढ़ एवं हज खिदमत कमेटी निम्बाहेड़ा ने किया जिला स्तरीय हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण शिविर का आयोजन, इतने हज यात्रियों को सुरक्षित तरीके से लगाए टीके, पढ़े खबर 

Share On:-

निम्बाहेड़ा। हर साल की तरह इस साल भी राजस्थान स्टेट हज कमेटी की सरपरस्ती से जिला अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के तत्वाधान में जिला हज कमेटी चित्तौड़गढ़ एवं हज खिदमत कमेटी निम्बाहेड़ा की जानिब से जिला स्तरीय हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण शिविर मंगलवार को मंसूरी जमात खाना में आयोजित किया गया। जिसमें मेहमाने खुसूसी के रूप में निम्बाहेड़ा अंजुमन सदर शोएब खान लाला, सीके ग्रुप के डायरेक्टर हाजी वसीम खान, चित्तौड़गढ़ शहर क़ाज़ी हाजी अब्दुल मुस्तफा चिश्ती, जावद शहर क़ाज़ी आदिल रज़ा कादरी, रावतभाटा अंजुमन सदर मजहर हुसैन, भदेसर अंजुमन सदर अब्दुल हकीम, सज्जादा नशीन हाजी मोहम्मद सलीम अशरफी, मौलाना जुबेर अशरफी, मौलाना अब्दुल रशिद, मौलाना हाजी मोहम्मद अली, चित्तौड़ पूर्व अंजुमन सदर अब्दुल गनी शेख, पूर्व अंजुमन सेकेट्री उमर फारुख गौरी, टोंक रूबात के हाजी मोहम्मद अतीक खान, हज कमेटी टोंक से मोहम्मद हनीफ सहारा, दूल्हे खां, समाजसेवी रशिद शेख सावा ने शिरकत की। सभी मेहमानों का हज खिदमत कमेटी द्वारा ईस्तकबाल किया गया। इस मौके पर अंजुमन सदर लाला ने सभी हज यात्रियों को हज की मुबारकबाद दी।
 निम्बाहेड़ा हज खिदमत कमेटी के सदर मतलूब अजमेरी ने बताया की सुबह 9 बजे हाफिज यूसुफ निजामी एवं सभी मस्जिदों के इमामों ने तिलावते कुरान और हम्दो नात से प्रोग्राम की शुरुआत की। 
प्रोग्राम का संचालन करते हुए चित्तौड़गढ़ के मेहबुबुल ओल्मा मोहम्मद सिद्दीक नूरी ने इस्लाम में हज क्यूं जरूरी है इसके बारे में बताया। हाफिज यूसुफ निजामी और जयपुर से आए हज ट्रेनर हाजी मुश्ताक अहमद द्वारा एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाईव हज पर जाने के दौरान एयरपोर्ट के नियम, सऊदी अरब के कानून, हज करने का तरीका, हज के अरकान एवं एहराम बांधने के तरीके संबंधित हज यात्रियों को प्रशिक्षण दिया।
 चित्तौड़गढ़ हज खिदमत कमेटी जिलाध्यक्ष उबेद खान ने बताया की प्रोग्राम में मौजूद जिले के कुल 61 हज यात्रियों को सय्यद ट्यूर एण्ड ट्रावेल्स उदयपुर की जानिब से हैंड बैग वितरित किए गए। 
इसी क्रम में हज कमेटी जिलाध्यक्ष खान के निर्देशन में चित्तौड़गढ़ हज खिदमत कमेटी की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें चित्तौड़ के सिब्तेन हैदर को सदर नियुक्त किया गया, इस मौके पर निम्बाहेड़ा अंजुमन सदर लाला ने नव गठित कमेटी मेंबरों का ईस्तकबाल किया।
निम्बाहेड़ा जिला चिकित्सालय पीएमओ डॉ. राघव सिंह, बीसीएमओ डॉ. अनुराधा मीणा के निर्देशन में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. आसिफ खान, डॉ. मंसूर खान, डॉ. ईरशाद शेख के नेतृत्व में नर्सिंग ऑफिसर अकील अहमद, तबस्सुम पठान, जाकिर हुसैन, लैब असिस्टेंट इरशाद अहमद गौरी, बीपीएम प्रकाश नागौरी, डीईओ जाबिर, एएनएम मांगी टेलर, एलिस मंसूरी, रशीदा खान आदि चिकित्सकीय टीम ने हज यात्रियों को पोलियो की डोज पीला कर टीका लगाया व रजिस्ट्रेशन कर मेडिकल डायरी दी गई। तत्पश्यात सभी हज यात्रियों के लिए दावते आम का प्रोग्राम भी रखा गया। 

इस मौके पर प्रोग्राम में पत्रकार रियाज खान, वजाहत खान, शकील अहमद, मोईन खान, समीर खान, अशरफ मेव, सेनूर खान, वकार अहमद ने भी शिरकत की।

इस अवसर पर हज खिदमत कमेटी के हाजी अख्तर पटेल, हाजी भूरू जागीरदार, हाजी कल्लू बा, इमरान खान, मोहम्मद फारुख छिपा, हाजी जाहिद खान, सादिक हुसैन, एडवोकेट अब्दुल कलाम, अनीस अहमद शेख, जमील खान उर्फ भाया बैट्री, समाजसेवी मोहसिन खान ठेकेदार, अब्दुल हक, हाजी अब्दुल्ला खान, पूर्व पालिका उपाध्यक्ष परवेज अहमद शिब्बी, तालिब अहमद, शहजाद मेवाफरोश, हाजी जफर खान, जफर उस्ताद, शेखू खान, मोहसिन खान साईकल वाले, कपासन से अख्तर अली बुखारी, याकूब पठान, इस्राफील खान, चित्तौड़गढ़ लियाकत अली शोरगर, निम्बाहेड़ा हज़रत घोड़ा देह बाबा उर्स कमेटी के रज़ा इंदौरी, पप्पू पठान, वसीम खान, असलम पठान बड़ीसादड़ी, अष्पाक हुसैन छिपा चित्तौड़, हाजी नौशाद चौधरी, हाजी हनीफ नीमच, सरवर खान, शाहिद निजामी मंदसौर, सय्यद फैजान अली, जिशान अली उदयपुर, सलीम मामू, चमन खान, आयाज खान मास्टर साहब, जाकिर हुसैन, नदीम खान, शकील गौरी, सलाउद्दीन शेख सावा, अनीस गौरी, यूसुफ मंसूरी, चांद मोहम्मद, शकील खान, मंजूर कुरैशी, अयाज बाउजी, हाजी उबेद खान सहित जिला हज कमेटी के सभी मेंबरान आदि मौजूद थे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE