BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 23, 2025, 4:01 pm
KHABAR : महासर्जिकल निःशुल्क शिविर का हुआ आयोजन, 115  मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर  दी गई सलाह, 16 रोगियों को बस से ले गए नीमच, पढ़े भगत मांगरिया की खबर 

Share On:-

चीताखेड़ा। बुधवार को बाबा भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में ज्ञानोदय मल्टीस्पेशलिटी होस्पिटल , नीमच एवं सर्व समाज चीताखेड़ा के संयुक्त तत्वावधान में महा सर्जिकल  निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, चिकित्सा परामर्श, जांच, भर्ती एवं आपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पहुंचे 115 मरीज का अलग-अलग डॉक्टर के द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें डॉक्टरी सलाह दी गई। 
सर्वप्रथम मुख्य चिकित्सा अधिकारीयों द्वारा बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की तस्वीर पर द्वीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में उपस्थित रोगियों को आयोजन की जानकारी देते हुए डॉक्टर मनोज कुमार चंदेल ने बताया कि  गरीबों और असहाय लोगों की सेवा करना एक पुण्य का काम है। ऐसे बीमार मरीज जो अपना इलाज नहीं करा पाते उनके लिए उनके द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित कर मरीजों की जांच की जा रही है साथ ही जरूरतमंद लोगों को निःशुल्क दवा का वितरण भी किया जाता है। शिविर का उद्देश्य उम्र के साथ बढ़ने वाली बीमारियों के प्रति जागरूक करना और उनके समय रहते पहचान कर इलाज करवाना है। 
बुधवार को चीताखेड़ा में मेघवाल समाज धर्मशाला पर निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस चिकित्सा शिविर में दूर दराज ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में आमजन अपनी जांच व उपचार करवाने के लिए पहुंचे। नर्सिंग स्टाफ डॉक्टर रुबीना और सौरभ, शिविर प्रभारी योगेश शर्मा, राजेश कुमार,एस.के. स्टाफ बंटी जाटव,जीतू रावत, चंद्र भान सिंह राणावत सहित अन्य वरिष्ठ ने विभिन्न बीमारियों के विशेषज्ञों द्वारा मरीजों की जांच का उपचार दिया गया।
शिविर के शुभारंभ अवसर पर शिविर के व्यवस्थापक सामाजिक कार्यकर्ता नागेश्वर जावरिया, भगत मांगरिया, भेरूलाल जावरिया भी पहुंचे और उन्होंने शिविर की सराहनीय व्यवस्था की और स्वंय का स्वास्थ्य परीक्षण भी करवाया। शिविर के माध्यम से अब तक बड़ी संख्या में लोगों को चिकित्सा सुविधा का लाभ प्राप्त हुआ है।
शिविर आयोजक सामाजिक कार्यकर्ता नागेश्वर जावरिया ने बताया कि बुधवार को आयोजित शिविर का आयोजन ज्ञानोदय मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल नीमच एवं सर्व समाज चीताखेड़ा के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क शिविर का आयोजन किया गया। इसमें बीपी ,शुगर , पोस्टेड, अस्थमा,थायराइड, सांस की बीमारी ,स्किन प्रॉब्लम ,लेबोरेटरी जांच घुटनों में दर्द आदि कई प्रकार की जांच की गई।  जिसमें पोस्टेड, अस्थमा, जनरल मेडिकल, जनरल सर्जरी, किडनी स्टोकान,स्पाइन सर्जरी आदि शिविर में जांच कर निःशुल्क आपरेशन हेतु 16 रोगियों का चयनित किया गया है। जिन्हें चिकित्सा बस द्वारा नीमच ले जाया गया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE