BREAKING NEWS
BIG NEWS : चलती सांगवान बस में नशे की खेप का खुलासा,.. <<     BIG REPORT : राम-जानकी मंदिर भूमि विवाद में प्रशासन.. <<     KHABAR : व्यापारी संघ मनासा के चुनाव निर्विरोध.. <<     KHABAR : चेहल्लुम पर निकला ताजिया जुलूस, या हुसैन.. <<     KHABAR : धनेरिया कलां में नारायणी सेना की अहम बैठक,.. <<     NEWS : हम भीड़ नहीं हैं बाबा, हम दीवाने हैं.. <<     GOLD & SILVER RATE : यहां क्लिक करेंगे तो जानेंगे प्रदेश.. <<     HOROSCOPE TODAY : सावन का पहला सोमवार इन 4 राशि वालों का.. <<     BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 23, 2025, 7:33 pm
KHABAR : ग्राम बड़ी में फिर हुई तेंदुए की दस्तक, दो दिनों में तीन मवेशियों का किया शिकार, हिंसक जीवों को बस्ती क्षेत्र में आने से रोकने का हुआ जतन, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। तहसील क्षेत्र के पर्वतीय श्रेणियों की तराई में बसे गांव  ग्राम बड़ी में बुधवार अल सुबह एक बार फिर तेंदुए की दस्तक हुई है। तेंदुए ने बीते दो दिनों में तीन मवेशियों का शिकार किया।हालांकि वन विभाग द्वारा हिंसक जीवों को बस्ती क्षेत्र में आने से रोकने का भी जतन किया गया है।
बुधवार शाम करीब 6 बजे वनकर्मी सदाशिव धाकड़ ने बताया कि बुधवार अल सुबह 3 बजे के आसपास तेंदुए ने ग्राम बड़ी स्थित रामचंद्र पिता नोला बलाई के बाड़े में बंधे गाय के दो बछड़ों का शिकार किया है। घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया तथा उनके निर्देशानुसार मौका पंचनामा बनाकर, लोक सेवा केंद्र पर मुआवजा दिलवाने की कार्रवाई की गई है।जबकि ग्रामीणों को सुरक्षा के साथ मशाल जलाकर सामूहिक गश्त करने की भी सलाह दी गई है।
ग्रामीण जगदीश बलाई ने बताया कि घटना रात 1 बजे से 3 बजे के बीच की हो सकती है, जब लोग सोए हुए थे तब ही मवेशियों पर हिंसक जीव का हमला हुआ है।
ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुए ने कल रात भी एक गाय का शिकार किया था। इस तरह दो दिनों में तेंदुए ने तीन मवेशियों का शिकार कर लिया है।
बताया जाता है कि हिंसक जीव पानी की तलाश में बस्ती क्षेत्र की ओर आ जाते है, और मवेशियों की गंध का अहसास होने पर वे मवेशियों का शिकार करते है।हालांकि हिंसक जीवों को बस्ती क्षेत्र में प्रवेश करने से रोकने के लिए वन विभाग ने उनके लिए जंगल में पानी का प्रबंध भी किया है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE