चित्तौड़गढ़। पहलगांव में आतंकियों द्वारा कायराना हमला कर धर्म पूछ कर हिन्दू लोगों की आतंकी हमले में हत्याएं करने की तीव्र भर्त्सना करते हुए विरोध स्वरूप संतों के नेतृत्व में सर्व हिन्दू समाज चित्तौड़गढ़ द्वारा 24 अप्रैल को प्रातः 9.30 बजे गोरा बादल स्टेडियम में एकत्रित होकर जुलूस के रुप मे जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया जाएगा। जिला मुख्यालय के सभी व्यापारी संगठनों से भी आधे दिन बाजार बंद रखकर समर्थन देने की अपील की। सर्व हिन्दू समाज से आव्हान किया है कि अब घरों में बैठने का समय नहीं है। सभी हिन्दू समाज के भाई बहनों,जनप्रतिनिधिगणों सभी कार्यकर्तागण पदाधिकारी, संस्था, हिंदू संगठन के कार्यकर्ता बिना किसी जाति पाती भेदभाव के राष्ट्रीय ऐकता और सुरक्षा के विषय पर अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर ज्ञापन देकर आतंकी संगठनों एवं उनके सहयोगियों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही करने की मांग केन्द्र सरकार से करे।