नीमच। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दाेष भारतवासियों की आतंकवादियों द्वारा हत्या कर दी गई। विरोध स्वरूप आज शाम को 5 बजे विजय टॉकीज चौराहा पर आतंकवाद का वक्फ कमेटी जिला नीमच एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष एवं समस्त जनप्रतिनिधियों के की उपस्थिति में आतंकवाद का पुतला दहन किया जाएगा। उक्त जानकारी वक्फ कमेटी के जिलाध्यक्ष फिरोज पठान एवं नगर अध्यक्ष काबिल खान द्वारा दी गई।