BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 24, 2025, 11:01 am
KHABAR : पहलगाम के पास बैसरन घाटी क्षेत्र में पर्यटकों पर कायराना आतंकी हमला, कई लोगों की गई जान, ग्रामीणों ने दी दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। 22 अप्रैल 2025 को कश्मीर में पहलगाम के पास बैसरन घाटी क्षेत्र में पर्यटकों पर एक भयानक और शर्मनाक हमला हुआ। इस क्षेत्र को अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए भारत के मिनी स्विट्जरलैंड के रूप में भी जाना जाता है जो साल भर पर्यटकों को आकर्षित करता है। इस खूबसूरत घाटी क्षेत्र में सबसे घातक हमलों में जिसमें 27 लोग मारे गए और कई घायल हो गए।

ग्राम बिसलवास कलां में इस कायराना हमले में के खिलाफ नौजवान सभा नीमच के बैनर तले ग्रामीणों ने मारे गए नागरिको को श्रद्धांजिली अर्पित की। इस मौके पर यश लौहार ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में निर्दाेष पर्यटकों की नृशंस हत्या की खबर चौंकाने वाली और दर्दनाक है।यह बर्बर हमला मानवता के खिलाफ हिंसा का कायराना कृत्य है ,उन्होंने  निर्दाेष पर्यटकों की हत्या की कड़ी निंदा की और कहा कि वर्तमान दुनिया में हिंसा और हत्या के लिए कोई जगह नहीं है। मानवता के इन अपराधियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। साथ ही कहा की आतंकी घाटी में पर्यटन को भी बाधित करना चाहते हैं, इसलिए क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाने चाहिए। 

इस मौके उपस्थित ग्रामीणों ने इस क्रूर हमले पर गहरा दुख व्यक्त किया और आतंकवादी हमले में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की साथ ही दिवंगत आत्माओं के लिए शोक व्यक्त करते हुए मोमबत्तियां जलाई गयी और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना और प्राथना की गई।

इस मौके पर विष्णु जी पाटीदार,सोनू प्रजापत, अनुज प्रजापत, रहीम खान, कन्हैया लाल पाटीदार, राम प्रह्लाद पाटीदार ,दिनेश लोहार, विष्णु प्रसाद पाटीदार, लक्की सिंह ,राहुल राठौर, अनिल गायरी, पृथ्वीराज मेघवाल, प्रह्लाद मेघवाल, नरेंद्र नागदा व ग्राम बिस्लाइस कलां के अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE