BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 24, 2025, 11:05 am
KHABAR : रतलाम आए उत्तम स्वामी, कालिका माता के दर्शन किए, त्रिवेणी में आज से सात दिवसीय भागवत कथा, निकलेगी भव्य शोभायात्रा, पढे़ खबर 

Share On:-

रतलाम। त्रिवेणी क्षेत्र में आज से सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। कथा वाचक गुरुदेव उत्तम स्वामी गुरुवार रात रतलाम पहुंचे, जहां उन्होंने सर्वप्रथम मां कालिका मंदिर में दर्शन किए।


भागवत कथा का शुभारंभ आज दोपहर 3 बजे से होगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी और 30 अप्रैल तक जारी रहेगी। इस दौरान पं. रामचंद्र डोंगरे महाराज की प्रतिमा का अनावरण भी किया जाएगा।


कथा के शुभारंभ से पूर्व गुरुवार सुबह माणकचौक स्थित श्री गोपालजी के बड़े मंदिर से भव्य शोभायात्रा निकलेगी। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं कलश लेकर शामिल होगी। शोभायात्रा गोपालजी मंदिर से होते हुए कथा स्थल त्रिवेणी तट तक पहुंचेगी, जहां विभिन्न संस्थाओं द्वारा जगह-जगह स्वागत किया जाएगा।


सालाखेड़ी पर हुआ स्वागत
उत्तम स्वामी के रतलाम आगमन पर सालाखेड़ी में सांवरिया मित्र मंडल ने उनका स्वागत किया। कालिका माता मंदिर में ट्रस्ट अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र शर्मा, अनिल झालानी, ओमप्रकाश सोनी, नीलेश सोनी और संजय चौधरी सहित अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। श्री बद्रीनारायण सेवा ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से शोभायात्रा और कथा का धर्मलाभ लेने की अपील की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE