BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 24, 2025, 4:41 pm
KHABAR : कल आसमान में नजर आएगी अद्भुत खगोलीय घटना, सुबह 4ः30 से 5ः30 के बीच दिखेगा चन्द्रमा, शुक्र व शनि ग्रहों के मिलन का दुर्लभ नजारा, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। आसमान में शुक्रवार तड़के दुर्लभ खगोलीय घटना देखने को मिलेगा। चन्द्रमा, शुक्र व शनि ग्रहों के मिलन का यह अद्भुत नजारा बिना किसी टेलिस्कोप या दूरबीन के भी सामान्य तरीके से देखा जा सकेगा।


उज्जैन स्थित जीवाजीराव वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र प्रकाश गुप्त ने बताया कि 25 अप्रैल 2025 को एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है। इस दिन प्रातः चन्द्रमा के साथ शुक्र एवं सबसे सुन्दर ग्रह शनि का मिलन (युति) होगा। सायन गणना के अनुसार 25 अप्रैल को शुक्र ग्रह मीन राशि में 27° 20 अंश एवं शनि ग्रह भी मीन राशि में 27° 16 अंश पर रहेगा। केवल 0° 4 अंश का अंतर होने के कारण दोनों अत्यन्त नजदीक दिखाई देंगे।


इसे दोनों ग्रहों की अंशात्मक युति कहा जाता है। चन्द्रमा मेष राशि में 3° 17 अंश पर रहेंगे। चन्द्रमा से दोनों ग्रहों में 6° का अंतर होने के कारण यह दोनों ग्रह चन्द्रमा के नजदीक ऊपर की ओर दिखाई देंगे। सूर्य वृषभ राशि में 5° 18 अंश पर रहेंगे। जिससे सूर्य एवं इन ग्रहों में लगभग 38° का अंतर रहेगा।


जिसके कारण इन ग्रहों को दो चमकदार तारों के रूप में चन्द्रमा के साथ निकटता की स्थिति में लगभग एक घंटे तक स्पष्ट रूप से सूर्य उदय से पहले पूर्व की ओर देखा जा सकेगा। अद्भुत नजारे को देखने का उपयुक्त समय प्रातः 4रू30 से 5रू30 तक रहेगा। ग्रहों की चन्द्रमा के साथ निकटता को सामान्य आंखों से ही देखा जा सकेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE