BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 24, 2025, 4:43 pm
KHABAR : कुकड़ेश्वर नगर में गोंदा के कुएं के पास खेतों में लगी भीषण आग, किसानों की सूखी घास और पेड़ जलकर हुए राख, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। कुकड़ेश्वर तहसील की राजस्व सीमा में स्थित गोंदा के कुएं के पास बुधवार को दोपहर के समय भीषण आग लग गई। यह आग नगर के पटेल राजेंद्र पटेल के खेत में शुरू हुई और देखते ही देखते आसपास के अन्य किसानों के खेतों तक फैल गई। आग इतनी भयंकर थी कि उसने विकराल रूप ले लिया और दो घंटे तक क्षेत्र को अपनी चपेट में लिए रखा।

घटना की शुरुआत दोपहर लगभग 11.00 बजे हुई और आग पर काबू दोपहर 1.00 बजे जाकर पाया जा सका। सबसे पहले बकरी चरा रहे राहगीरों ने खेतों से उठते धुएं को देखकर लक्ष्मी नारायण पटेल को सूचित किया। उन्होंने तत्काल पत्रकार राजू पटेल को सूचना दी। राजू पटेल ने तुरंत नगर परिषद कुकड़ेश्वर के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) कमल सिंह परमार को फोन पर जानकारी दी। सीएमओ के निर्देश पर फायर ब्रिगेड की अग्निशमन गाड़ी मौके के लिए रवाना की गई।

अग्निशमन चालक शौकीन भोपा, परिषद कर्मचारी चंदेल, नगर पटेल राजेंद्र पटेल और क्षेत्र के अन्य किसानों ने मिलकर अथक प्रयासों से आग पर काबू पाया। इस आगजनी में कई हरे पेड़ जलकर नष्ट हो गए, वहीं खेत की मेड के किनारे रखी सूखी लकड़ियाँ और किसानों की घास भी जलकर खाक हो गई। हालांकि समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया, लेकिन किसानों को फसल और वनस्पति के रूप में भारी नुकसान उठाना पड़ा है। स्थानीय प्रशासन से किसानों ने मांग की है कि इस घटना की जांच की जाए और उन्हें मुआवजा प्रदान किया जाए।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE