नीमच। एक तरह आग उगलती इस गर्मी में शहरवासियों को पीने के पानी के लिए अन्य स्रोतों से लाना पड़ रहा है तो कहीं बाजारों से ठंडा पानी पीने के लिये 20 से 30 रुपये में पानी की केन लाने को मजबूर हो रहे हैं। ऐसे में नीमच के जल सेवा समिति आगे आई है जिन्होंने नीमच शहर के जिला अस्पताल प्रायवेट बस स्टैंड ओर नीमच के रेलवे स्टेशन पर करीब 1 करोड़ की लागत से आरओ का पलांट लगा रखा है, जिनमे से शहरवासियों को ठंडे पानी की निःशुल्क सेवा दी जा रही हैं। वहीं अगर रेलवे स्टेशन की बात करें तो यहां पर सुबह 5 बजे से रात्रि 1 बजे तक यात्रियों के सूखे कंठो को ठंडे पानी से तर करने की निशुल्क सेवा की जा रही है।
जल सेवा समिति के अध्यक्ष ओम प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि गर्मी में ठंडा पानी मिल जाये तो प्यासे कण्ठ तर हो जाते हैं और हर कोई पानी खरीद कर नहीं पी सकता है इसलिए हमारी समिति द्वारा लोगों को रेलवे स्टेशन पर यात्रियों सहित शहरवासियों को भी आरओ के ठन्डे पानी की निशुल्क सुविधा हमारे द्वारा दी जा रही है।