चित्तौड़गढ़। जैन दिवाकर गुरुदेव चौथमल महाराज के वचन अनुसार राष्ट्र धर्म का पालन करने वाला ही आत्म धर्म का अधिकारी बनता है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा बेशर्मी से की गई हत्याओं के विरोध में श्री जैन दिवाकर महिला परिषद ने सर्व हिन्दू समाज द्वारा आयोजित आक्रोश प्रदर्शन में भाग लिया।
श्री जैन दिवाकर महिला परिषद की ओर से अध्यक्ष संगीता चिप्पड़, महामंत्री स्मिता तरावत, उपाध्यक्ष शीला लोढ़ा, मीना तरावत, सहमंत्री- नेहा सिपानी, संगठन मंत्री मंजू नाहटा, अंजना गोखरू, सांस्कृतिक मंत्री निशा सिंघवी, कानून सलाहकार विमला सेठिया, मंजू पीतलिया, सीमा छाजेड, सुनीता पोखरना, मंजू पगारिया, शर्मिला जैन चंडालिया, प्रियंका तरावत, सरोज चंडालिया, राखी कोठारी, सोनल कोठारी आदि ने भाग लिया। राष्ट्रीय एकता एवं सुरक्षा के लिए जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निर्दाेष लोगों की बेशर्मी से की गई हत्या के लिए आतंकवादियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले और भविष्य में कोई ऐसी घटना ना हो यह मांग की गई।