नीमच। भारत विकास परिषद शाखा सुभाष नीमच के माध्यम से जगदीश थोरेचा के सुपुत्र स्वर्गीय प्रकाश थोरेचा का प्रथम जोड़ी नेत्रदान सम्पन्न हुआ। नेत्रदान उत्सर्जन गोमाबाई नेत्रालय के शेलेश बोधाना एवं नेत्रदान प्रेरणा स्रोत शाखा के अध्यक्ष ललित राठी जगदीश थोरेचा गोपाल गोराना व सहयोगी सचिव मनीष गर्ग कोषाध्यक्ष राकेश खंडेलवाल सेवा प्रमुख प्रमोद मालूम संगठन प्रमुख दिनेश परवाल सहभागी बने। मानवता के इस पुनीत नेत्रदान के लिए थोरेचा परिवार स्कीम नं 36 ए का बहुत बहुत साधुवाद।