गरोठ। बोलिया नगर में शुक्रवार को सेन जी महाराज की जयंती के अवसर पर सेन समाज द्वारा एक भव्य चल समारोह निकाला गया। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। चल समारोह में बड़ी संख्या में समाज के लोग और महिलाएं शामिल हुए। समारोह में ढोल और डीजे के साथ बडे धूमधाम से चल समारोह निकाला गया। सेन समाज द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सेन जी महाराज की जयंती के अवसर पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।