मंदसौर। पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकवादियों द्वारा हिंदू पर्यटकों की चुन चुन कर नृशंस एवं अमानवीय हत्या की गई है। उन सभी दिवंगत आत्माओं को कृषि उपज मंडी व्यापारी संघ दलौदा द्वारा भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं इस घटना की कड़ी निंदा की जाकर सरकार से इस घटना के दोषियों को कठोरतम दण्ड देने की मांग की गई। जिस में सभी व्यापारी भाई तुलावटी भाई हम्माल भाई सभी मंडी कर्मचारी भाई उपस्थित रहे।