BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेडक्रॉस बना गंभीर मरीजों का सहारा,.. <<     KHABAR : जिला अधिवक्ता संघ चुनाव, 1552 मतदाताओं ने की.. <<     KHABAR : बड़वानी में विद्यार्थियों ने बनाया विशाल.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : 20 साल से शेड का इंतजार, बारिश में बर्बाद हो.. <<     KHABAR : सितंबर माह की इस तारीख तक चलेगा.. <<     KHABAR : युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, 10 जुलाई से शुरू.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मंदसौर जिले में रूक-रूककर जारी है मानसून.. <<     KHABAR : सेगांव में चला साइबर जागरूकता अभियान 2.0,.. <<     रतलाम जिले के जावरा में अतिथि शिक्षकों का.. <<     KHABAR : गोपालपुरा वार्ड में स्ट्रीट लाइट का.. <<     BIG NEWS : लेवड़ा तालाब में दर्दनाक हादसा, गहरे पानी.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : पन्ना टाइगर रिजर्व की साल 2025-26 में रिकॉर्ड.. <<     खरगोन जिले में मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन.. <<     देवास में अवैध शराब के खिलाफ बड़ा एक्शन,रेवा.. <<     KHABAR : विकसित भारत जी-राम जी योजना का राष्ट्रीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2025, 5:49 pm
KHABAR : मुस्लिम महासभा ने पहलगाम आतंकी हमले की कड़ी निंदा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देकर सख्त कार्यवाही की मांग, पढे़ पीडी बैरागी की खबर

Share On:-

मन्दसौर। मुस्लिम महासभा मंदसौर द्वारा काश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा करते हुए आज शुक्रवार को खानपुरा गेट पर आतंकवाद का पुतला दहन किया व महामहिम राष्ट्रपति के नाम थाना प्रभारी को ज्ञापन देकर मामले में सख्त कार्यवाही की मांग की। 


ज्ञापन में कहा कि हाल ही में हुए आतंकवादी हमले में हमारे देश के निर्दाेष नागरिकों और  सुरक्षाबलों को जान माल की गंभीर हानी पहुंची है। यह कृत्य न केवल अमानवीय है बल्कि देश की एकता और अखण्डता के लिये भी गंभीर चुनौती है। मुस्लिम समाज व मुस्लिम महासभा मंदसौर इस कायरना हमले की घोर निंदा करती है और शहीदों को खिराज ए अकीदत पेश करते हुए उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करती है। तथा निवेदन करती है इस हमले के दोषियों को अतिशीघ्र सजा दी जाए एवं जिन संस्थाओं व अधिकारियों की व चुक रही है उन पर भी सख्ती की जाए एवं ठोस व निर्णायक नीति अपनाकर देशवासियोें को सुरक्षा प्रदान की जाए। 


इस अवसर पर काजी ए शहर मंदसौर आसीफ उल्लाह साहब, सदर अंजुमन ए इस्लाम सादिक हुसैन, पूर्व पार्षद साबिर हुसैन शाह, नायब काजी कीफायतउल्लाह साहब, डॉ. वसीम खान,  एहसान खान, राहिस खिलजी, कालू शाह मांडेवाले, इमरान शाह, जुबेर निजामी, सलाम अब्बासी, तनवीर सब्जीफरोश मुस्लिम महासभा पदाधिकारीगण व मुस्लिम समाजजन उपस्थित थे। यह जानकारी समीर पठान ने दी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE