मंदसौर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम क्षेत्र में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकवादी हमले के प्रति दशपुर मंडी व्यापारी सघं गहरा आक्रोश और शोक व्यक्त करते.है इस हमले में 26 निर्दाेष पर्यटकों की जान गई, जो हमारे देश के लिए एक गहरा आघात है।
यह हमला न केवल मानवता के खिलाफ अपराध है, बल्कि हमारे देश की संप्रभुता और एकता पर भी सीधा प्रहार है। ऐसी घटनाएं हमारे समाज में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा करती हैं, जिसे किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
महोदय, मैं आपसे विनम्र अनुरोध करते है कि- इस हमले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। आतंकवाद के खिलाफ सरकार की नीति को और अधिक सख्त और प्रभावी बनाया जाए। आतंकवाद को समर्थन देने वाले देशों के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कूटनीतिक दबाव बनाया जाए। पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा और सहायता प्रदान की जाए। देश में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।