सरवानियां महाराज। जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला नीमच समन्वयक वीरेन्द्र ठाकुर, मनासा ब्लॉक समन्वयक महेन्द्र सिंह भाटी के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था नया जीवन फाउंडेशन, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के विद्यार्थी द्वारा आज ग्राम पंचायत पड़दा विकासखण्ड मनासा सर्वप्रथम बालाजी के दर्शन कर चापाखेरडा बालाजी मंदिर पर श्रमदान किया जिसमे वहा पर हो रही गंदगी को साफ किया साथ ही गांव में हायसेकेंडरी स्कूल के सामने गांव की गंदगी और स्कूल के बाहर जाम नाले की सफाई करी और कचरे को टैक्टर द्वारा फिकवाया गया। इस गतिविधि में हमारे साथ गांव के सरपंच साहब सुभाष जी श्रीमाल,मंत्री जी गुरुदत बैरागी , नवांकुर संस्था के प्रभारी नरेंद्र चौहान ,रोशन सिंगावत, परामर्शदाता कुसुम चौहान, बीएसडब्ल्यू की छात्रा चंचल मालवीय ,सलोनी मालवीय , सफाई कर्मचारी और गांव की कुछ महिला और पुरुष उपस्थित रहे ।