BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 25, 2025, 7:09 pm
KHABAR : सिंगोली में आतंकवाद के खिलाफ गुस्सा, मुस्लिम समुदाय ने नमाज के बाद दिया ज्ञापन, आतंकवादियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग, पढ़े मेहबूब मेव की खबर 

Share On:-

सिंगोली। पहलगांव आतंकी हमले को लेकर शुक्रवार को सिंगोली कस्बे के मुस्लिम समुदाय में भी गुस्सा दिखाई दिया, जब आतंकवाद के खिलाफ मस्जिदों में तकरीर और नमाज के बाद ज्ञापन के जरिए पाकिस्तान के खिलाफ आवाज बुलंद की गई।
शुक्रवार शाम प्राप्त जानकारी के मुताबिक जूमे की नवाज के दौरान जहां कस्बे की दोनों  मस्जिदों में तकरीर के साथ आतंकवादी गतिविधियों की मुखालफत की गई। वहीं नमाज के बाद पहलगांव में हुए आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा करते हुए दोपहर 2 बजे बाद  मुस्लिम समुदाय द्वारा मौन जुलूस के रूप में तहसील कार्यालय जाकर राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को ज्ञापन दिया गया। तथा आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने वाले लोगों को सरेराह फांसी देने और आतंकवाद को पोषित करने वाले देश पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने की मांग की गई। इस दौरान आतंकवादी हमले में शहीद हुए सभी 26 लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
इससे पूर्व ज्ञापन का वाचन करते हुए मुस्लिम समुदाय के वरिष्ठजन  मोहम्मद रफीक मंसूरी ने कहा बताया कि आतंकवाद का कोई धर्म नहीं होता आतंकवादी किसी भी धर्म में मजहब का हो सकता है। मुस्लिम समुदाय कभी भी  आतंकवादी गतिविधियों का न तो पक्षधर रहा है, और न कभी रहेगा। हम मुस्लिम समुदाय के लोग आतंकवाद के खिलाफ की जाने वाली हर कार्रवाई पर सरकार के साथ है।
इस मौके पर अंजुमन कमेटी के सदर रईस खान, मस्जिदों के पेश इमाम और कमेटी के सभी मेंबरान, दीगर इदारों के ओहदेदार और बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौजूद थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE