नीमच। शहर के अल्फा स्कूल की कक्षा 9 वीं के छात्र मुस्तनसिर पिता अली असगर ने श्रेष्ठ अंक अर्जित कर विद्यालय व परिवार का नाम रोशन किया है। मुस्तनसिर ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्लॉस में फर्स्ट स्थान प्राप्त किया। मुस्तनसिर को साथी विद्यार्थियों, स्कूल स्टॉफ व परिजनों ने शुभकामनाएं दी। साथ ही उज्जवल भविष्य की कामना की।