मंदसौर। प्रगति चौराहा दलोदा पर ममता पति दिनेश जाती चौकीदार उम्र 23 साल निवासी फालदा तहसील जसतारन जिला पाली राजस्थान की बस से सफर के दौरान लेबर पेन होने से प्रगति पर 03.50 बजे उतरी थी। मौके पर गस्त चेकिंग अधिकारी एएसआई प्रमोद सिंह एसके मिट्ठू सिंह आरक्षक लाजपत राय एवं चालक किशोर बैरागी द्वारा तत्काल धुंधडका चिकित्सालय से सिस्टर सीके चौहान एवं प्रेमलता को धुंधडका से लेकर आए व सकुशल डिलीवरी कराई ममता ने लड़के को जन्म दिया बाद जच्चा बच्चा को सकुशल धुंधडका पीएससी छोड़ा गया।