चित्तौड़गढ। उप नगरीय क्षैत्र चन्देरिया मे आस्था मित्र मण्डल के तत्वाधान मे नवम् श्री श्याम सुर संगम कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन आस्था मित्र के सदस्यों एवं उपस्थित श्याम प्रेमियों द्वारा किया गया। इस अवसर ताली कीर्तन से बाबा श्याम को आने का निमंत्रण दिया गया। आस्था मित्र मंडल चंदेरिया के संयोजक अशोक भंडारी ने बताया कि 22 मई को निशान पैदल यात्रा दोपहर 4 बजे कुमार वाटिका से प्रारम्भ होगी जो चंदेरिया उपनगर में भ्रमण कर सर्वाेदय साधना संघ आश्रम परिसर में जाकर संपन्न होगी। 23 मई 2025 को श्याम मेहंदी घूमर गरबा रास एवं राजस्थानी लोक नृत्य पीके एंटरटेनमेंट उदयपुर के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाएगी। 24 मई 2025 को श्याम संकीर्तन रात्रि 8रू00 बजे से होगा। जिसमे कोमल तिवारी कानपुर, पुरुषोत्तम बृजवासी वृंदावन धाम एवं देवानंद राव उज्जैन द्वारा भजनों की प्रस्तुतिया से बाबा श्याम को रिझाया जायेगा। साथ ही 56 भोग,आलौकिक श्रृंगार, दिव्य ज्योत,आतिशबाजी आदि कार्यक्रम आयोजित होगे। श्री श्याम दरबार सेवा निकुंभ नरेश द्वारा की जाएगी। उक्त कार्यक्रम को लेकर श्याम प्रेमियों ओर क्षेत्र वासीयों में काफी उत्साह और उमंग है । मण्डल के सदस्यों ने श्याम सुर संगम को भव्य बनाने के लिए तैयारी प्रारंभ कर दी है।