BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 26, 2025, 4:12 pm
KHABAR : बौद्धिक संपदा अधिकारों की जागरूकता से नवाचार को मिलेगा बल- डॉ. प्रकाश सोलंकी,  पढ़े प्रदीप महाजन की खबर 

Share On:-

भगवानपुरा। नगर स्थित शासकीय महाविद्यालय भगवानपुरा में स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन इकाई के अंतर्गत विश्व बौद्धिक संपदा दिवस के अवसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रकाश सोलंकी ने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकारों की जागरूकता से नवाचार को बल मिलेगा, आज के प्रतिस्पर्धात्मक युग में नवाचार और रचनात्मक विचार ही किसी समाज और राष्ट्र को आगे ले जाते हैं। 
डॉ. सोलंकी ने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहें, बल्कि अपने विचारों को नया रूप देने का साहस करें। उन्होंने यह भी बताया कि किस प्रकार पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क आदि के माध्यम से किसी नवाचार को कानूनी संरक्षण प्रदान किया जा सकता है। कार्यक्रम में विद्यार्थी आंचल करौंदे, प्रिया पाटिल, दीपक किराड़े ने बौद्धिक संपदा से संबंधित प्रश्न पूछे एवं विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन स्वामी विवेकानंद करियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ मंजरी पांडेय और आभार डॉ सेवक चौहान द्वारा किया गया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी प्रो सोहन गुर्जर द्वारा दी गई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE