चित्तौड़गढ़। लघु उद्योग भारती के 32 वे स्थापना दिवस के अवसर पर चित्तोड़गढ़ महिला इकाई ने त्रिदिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया। अध्यक्ष अंजलि शर्मा ने बताया की पहले दिन 24 अप्रैल को सेवा संकल्प के रूप में पक्षियों के परिंडे बांधे और पौधरोपण किया। दूसरे दिन अभिनन्दन दिवस के रूप मैं 25 अप्रैल को श्रमिकों का सामान कर फल वितरण किये और तीसरे दिन सेवा दिवस के रूप मैं मनाया गया, जिसमें स्वेच्छिक रक्तदान शिविर राजकीय सांवरिया चिकत्साल्या मैं डॉ रोहित धाकड़ एवं प्रान्त कार्यकारिणी के सदस्य प्रवीण टाक के सानिध्य में किया गया। जिसमे इकाई की सचिव सुरभि बलदवा, कोषाध्यक्ष आस्था जैन, पूर्णिमा पूँगलिया,श्वेता तोषनिवाल,राजीव तोषनिवाल,दिव्या धूत, तुलसी काकरदा, सीमा मेहता, अनीता टाक, प्रवीण टाक,लोकेश सोमानी, स्वाति पूँगलिया, रूपल,सीता, अंकित, शुभम, मेहुल, आशीष, विनोद, विद्या,अजय धूत, राहुल बलदवा, वर्षा कोठरी, ज्योति कोठरी, मीता, प्राची और अन्य सदस्यो ने रक्तदान कर 51 यूनिट का लक्ष्य प्राप्त किया। साथ ही सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ती पत्र एवं फल और जूस वितरण किया गया।