मनासा। शनिवार को मनासा नगर में सेन समाज द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी संत शिरोमणि सैन जी महाराज का जन्मोत्सव बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया। सेन समाज के लोगों द्वारा भव्य शोभायात्रा दोपहर 3 बजे से नगर के रघुनाथ मंदिर से निकाली गई जो प्रमुख मार्गाे से होते हुए देर शाम 5 बजे करीब सेन समाज धर्मशाला पहुंची जहां स्वागत सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया ।आयोजन के दौरान नगर के वरिष्ठमुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक अनिरुद्ध माधव मारू के साथ मंगेश सघई,इंद्रमल पामेचा ,श्याम सुंदर सोनी,दिनेश राठौर ,विजय शर्मा मंचासिन रहे जिनका समाजसजन द्वारा स्वागत सम्मान किया गया । समाजजन ,समाज में प्रतिभावान छात्र छात्राओं का स्वागत सम्मान किया गया ।सेन समाज के पुरुषों सफेद ड्रेस और महिलाएं लाल चुनर पहनकर शोभायात्रा में शामिल हुई ।इस शोभायात्रा का नगर में लोगो ने जगह जगह फूलों से स्वागत किया। इस दौरान समाज के जिलाध्यक्ष दीपक गेहलोत ,सोनू सेन युवा जिलाध्यक्ष ,हिम्मत परमार तहसील अध्यक्ष ,राकेश सेन युवाध्यक्ष ,जगदीश बोराना नगर अध्यक्ष ,राहुल सोलंकी नगर युवा अध्यक्ष,प्रहलाद खींची धर्मशाला अध्यक्ष,सुनील खींची केशशिल्पी अध्यक्ष, प्रेमलता गेहलोत तहसील अध्यक्ष, ज्योति सेन नगर अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में नगर के युवा महिलाएं बच्चे बड़े बुजुर्ग आयोजन के दौरान मौजूद रहे ।