जीरन। पहलगाम में हिंदुओं पर हुए बर्बरता पूर्वक हमले एवं हत्या के विरोध में सर्व समाज द्वारा आतंकवाद एवं पाकिस्तान के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर आतंकवाद एवं पाकिस्तान का पुतला जलाया गया। साथ ही सर्व समाज के हिंदू बंधुओं द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।
26 अप्रैल शनिवार को बस स्टेशन जीरन पर शाम 7 बजे सर्व समाज द्वारा आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ पूरे जीरन नगर में जन आक्रोश रैली निकल गई, जिसमें सर्व समाज के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पाकिस्तान मुर्दाबाद और देश के गद्दारों को जूते मारो सालों को नारे लगाए गए और पाकिस्तान का पुतला दहन किया गया।