कुकड़ेश्वर। पहलगाम में हिंदुओं पर हुए बर्बर हमले और हत्याओं के विरोध में सर्व समाज द्वारा एक विशाल विरोध रैली का आयोजन किया गया। यह रैली भारत माता चौक से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई पुनः भारत माता चौक पर पहुंची।
रैली के दौरान देशभक्ति नारों से नगर गूंज उठा और आमजन का आक्रोश स्पष्ट दिखाई दिया। समापन स्थल पर आतंकवाद और पाकिस्तान के पुतलों का दहन कर आतंकवाद के खिलाफ कड़ा संदेश दिया गया।
इस विरोध प्रदर्शन में नगर के समस्त हिंदू बंधुओं सहित सर्व समाज के नागरिकों ने भारी संख्या में भाग लेकर एकता और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। सभी ने एक स्वर में आतंकवाद का विरोध करते हुए देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए मजबूत कदम उठाने की मांग की।
विरोध रैली के आयोजन से यह संदेश गया कि राष्ट्र विरोधी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और संपूर्ण समाज एकजुट होकर देश के सम्मान की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।