डेस्क। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकवादी द्वारा किए गये हमले में हिन्दुओं की हत्या तथा हिन्दू महिलाओं के सिंन्दुर को मिटाने के कुत्सित कृत्य को अक्षम्य अपराध बताते हुए विश्व ब्राह्मण संगठन पंजीकृत के पूर्व प्रदेश महामंत्री सीए गुणवन्त लाल शर्मा ने केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार से अपील की है कि इण्डियन आर्म्स एक्ट 1959 के अन्तर्गत हथियार गोला बारुद बंदुक पिस्तौल तलवार भाला बरछी फरसा तथा धार दार हथियार रखने हेतु जिला मजिस्ट्रेट से लाईसेन्स लेना अनिवार्य है तथा लाईसेन्स लेने में जो औपचारिकताएं पूरी करनी पडती है वे औपचारिकताएं एक सामान्य व्यक्ति द्वारा पुरी करना बहुत मुश्किल काम है।
जिस प्रकार से पहलगाम में निर्दाेष हिंदू सैलानियों की उनकी पत्नी एवं बच्चों के सामने नर संहार किया गया तथा जो दहशत एवं भय का माहौल बनाया गया जिससे देश में पूरे हिंदू समाज में अपनी सुरक्षा को लेकर भय एवं चिन्ता व्याप्त हो गई है तथा भविष्य में भी इस प्रकार की घटनाएं होने से इन्कार नहीं किया जा सकता है। पूर्व में दो देश की विचारधारा के आधार पर देश का बंटवारा कर पाकिस्तान बनाया गया तथा हिन्दूओं के लिए भारत एवं अन्य वर्ग के लिए पाकिस्तान बनाकर देश में सुख एवं अमन चैन की भावना से इस कार्य को अंजाम दिया गया, लेकिन इस कार्य में पूर्व में हुई गलतियों का परिणाम आज भी देश को भुगतना पड़ रहा है। चाहे हम कितनी ही गंगा जमुना यमुना तहजीब की बातें कर ले तथा हिन्दू मुस्लिम भाई भाई के नारे लगाले चाहे हम पाकिस्तान भारत के बीच रिश्ते सुधारने के लिए कितनी ही ट्रेन बस चला ले तथा कितनी ही सद्भावना एवं शान्ति हेतु समझौते कर लिए जाए लेकिन दोनों वर्ग में शक्ति प्रदर्शन एवं संगठनों को लेकर जो दुरियां बढती जा रही है तथा जो वेचारिक मतभेद उत्पन्न हो गये है तथा जो घटनाएं हो रही है इस्को देखते हुए हिन्दू विचारधारा के लोग ही भारत में रह सके तथा अन्य विचारधारा के लोग पाकिस्तान या अन्य देश में रह सके। इसके लिए ठोस क़दम उठाने की ज़रुरत है। उससे देश की 120 करोड हिंदू आबादी अपने आप को असुरक्षित महसूस करने लगी है। पूर्व में भी संसद पर हमला बम्बई में बम ब्लास्ट पाकिस्तान एवं भारत में हुए युद्ध तथा कश्मीरी पण्डित के साथ जो हुआ अन्याय उनको अपने घर जम्मू-कश्मीर को से बेघर हो कर भागना पडा तथा आज भी उस दुख को झेल रहे हैं। कहने को तो धारा 370 खत्म हो गई तथा कश्मीरी पण्डित जम्मू-कश्मीर में पुनः आ गए, लेकिन केन्द्र सरकार राज्य सरकार न्यायपालिका उनके पुनः स्थापना हेतु कोई ठोस क़दम उठाकर राहत प्रदान नहीं कर सकी। अभी भी उस दन्श से निजात नहीं मिली है ।
आए दिन मिडिया सोशल मीडिया एवम देश में हो रही घटनाओं को देखते हुए तथा देश की 120 करोड हिंदुओ की उठ रही आवाज तथा भावना को समझते हुए केन्द्र सरकार द्वारा अंग्रेजों के समय में भारतीय लोगों की सुरक्षा के लिए रखे जाने वाले हथियार जब्त करने के लिए बना कानुन इण्डियन आर्म्स एक्ट 1959 में बदलाव करते हुए देश में सभी सनातनी हिन्दू परिवार को अपने घरों में एवम अपनी सुरक्षा हेतु हथियार अस्त्र शस्त्र रखने की अनुमति प्रदान करे ताकि देश में हो रही घटनाओं तथा भय एवम दहशत से बाहर निकल सके तथा एसे आताताईयो एवम आतंकवादी से मुकाबला कर सके तथा अपने घर परिवार सम्पत्ति की सुरक्षा कर सके। तथा पहलगाम जैसी घटनाएं होने पर आतंकवादीयो से अपनी जान बचाने के लिए मुकाबला कर सके। सभी हिन्दू संगठन प्रत्येक व्यक्ति घर परिवार में अस्त्र शस्त्र का वितरण कर हिन्दू सुरक्षा को मजबूती प्रदान कर सके।
विश्व ब्राह्मण संगठन के पुर्व महा मंत्री सीए गुणवन्त लाल शर्मा ने सनातनी एवम हिन्दुओं से आव्हान किया कि भगवान परशुराम से प्रेरणा लेकर अपने शरीर एवम घरों में शस्त्र धारण एवम रखना अनिवार्य कर दे।तथा हमारे जनप्रतिनिधि सांसद विधायक मंत्री से आग्रह किया है कि इण्डियन आर्म्स एक्ट 1959 में संशोधन करने हेतु अपनी आवाज विधानसभा एवम लोकसभा में बुलन्द करे ताकि सम्पूर्ण हिनदु समाज 120 करोड भारतीय को हथियार रखने की छुट मिल सके तथा हथियार धारण करने हेतु जो वर्तमान कानुन जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति मे शिथिलता प्रदान करे।यह समय की मांग है तथा इस पर अमल होना आवश्यक है। सीए गुणवन्त लाल शर्मा ने सभी समाज जन से आग्रह किया है कि आज परशुराम जयंती पर कृषि मण्डी समिति निम्बा हेडा से निकलने वाले विशाल मशाल जुलुस तथा परशुराम सर्कल पर होने वाली भव्य आरती में बढ चढ कर भाग ले। निम्बा हेडा में होने वाले परशुराम जयंती पर आयोजित यह विशाल मशाल जुलुस एवम भव्य आरती कार्यक्रम में सायंकाल समय से पुर्व पधारकर इस कार्यक्रम को सफल बनाए।