BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 27, 2025, 12:56 pm
KHABAR : नीमच में पहलगाम आतंकी हमले का विरोध, आम आदमी पार्टी व जैन समाज ने निकाली रैली, पाक का फूंका पुतला, जमकर निकाला आक्रोश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में शनिवार रात आम आदमी पार्टी और सकल जैन समाज ने अलग-अलग रैलियां निकालीं। आम आदमी पार्टी ने भारत माता चौराहे पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तानी झंडे का फ्लेक्स सड़क पर चिपकाकर जूतों और वाहनों से रौंदा। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने सरकार से आतंकवाद और पाकिस्तान को नष्ट करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार की अनुमति मिलने पर वे सीमा पर लड़ने को तैयार हैं।
सकल जैन समाज ने दिगंबर जैन मंदिर से मौन रैली निकाली। रैली शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए भारत माता चौराहे पर समाप्त हुई। यहां मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। दोनों प्रदर्शनों में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE