मनासा। गायत्री मंदिर रामपुरा रोड पर आज 29 अप्रैल मंगलवार को सनातन सत्संग मंडल मनासा के तत्वाधान में 32वां श्री हनुमान चालीसा का सामुहिक पाठ रात्रि 8.30 बजे रखा गया है। सनातन सत्संग मंडल व गायत्री मंदिर समिति ने नगर की सनातन धर्मप्रेमी जनता से हनुमान चालीसा सामुहिक पाठ में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया है।