कंजार्डा। कंजार्डा घाट के ऊपर हुई भयानक दुर्घटना में मोटर साइकिल सवार की मौके पर ही मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनासा से कंजार्डा रोड पे घाट चढ़ने के दौरान मोटर साइकिल असंतुलित होने से युवक मोटर सायकल सहित सड़क किनारे दूर गिर गया और चोट लगने से युवक की मौत हो गई। युवक के हाथ ऊपर सत्यनारायण नाम गुदा हुआ हैं। मृतक के पास मिले आधार कार्ड से उसकी पहचान सत्यनारायण राठौर निवासी ग्राम जाट तहसील सिंगोली के रूप में हुई है। हालांकि मौके पर पुलिस ने पहुंचकर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।