BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 29, 2025, 12:12 pm
KHABAR : दुर्घटना के समय कुछ दिनों तक सक्रिय होने वाले प्रशासन को लगातार कार्य करते हुए इन मौत के कुएं को बंद करने के लिए सख्ती से अभियान चलाना चाहिए, भाजपा नेता दिनेश राठौर ने उठाई मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

मनासा। भाजपा नेता और पार्षद प्रतिनिधि दिनेश राठौर ने मंदसौर की तरह से नीमच जिले में भी बिना मुंडेर के कुएं को या तो तुरन्त बन्द करने या इन कुएं पर तत्काल मुंडेर बनाने के आदेश जारी करने का निवेदन किया है ताकि ये कुएं वाहन चालकों के लिए मौत के कुओं में नहीं बदले राठौर ने कहा कि विगत वर्षों में भी , बिना मुंडेर के कुओं से कई निर्दाेष लोगों की जान चली गई.दुर्घटना के बाद प्रशासन कुछ दिन सक्रिय होता है और फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है.भाजपा नेता दिनेश राठौर ने कहा कि प्रशासन को सख्ती से अभियान चला कर या तो सभी बिना मुंडेर के कुएं को बन्द करने का आदेश दिया जाए या फिर इन कुएं पर अनिवार्य रूप से मुंडेर बनाने के आदेश देना चाहिए और जो भी कुआं का मालिक इन आदेशों का नजरअंदन करे उसके खिलाफ सख्ती के साथ कार्यवाही की जाना चाहिए . गौरतलब है कि विगत दिनों समीपी मंदसौर जिले के नारायणगढ़ क्षेत्र अंतर्गत काचरिया चौपाटी पर हुए दुखद हृदय विदारक भीषण हादसे के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई. उज्जैन के उन्हेल थाना क्षेत्र के श्रद्धालुओं से भरी इको गाड़ी की पहले मोटरसाइकल से टक्कर होने के बाद कुएं में गिरने से मोटर साइकल सवार सहित 12 लोगों की दुखद मौत से हर कोई गमगीन हो गया. मृतकों में एक स्थानीय नागरिक भी शामिल है जो दुर्घटना ग्रस्त हो कर कुएं में गिरी कार में घायल हुए लोगों को बचाने के लिए उतरे थे और कुएं में फैली जहरीली गैस के चपेट में आने से बचाने आए व्यक्ति की भी मौत हो गई थी . इस हृदय विदारक घटना पर पीएम नरेन्द्र मोदी और सीएम मोहन यादव सहित कई नेताओं - कार्यकर्ताओं ने दुःख व्यक्त करते हुए ईश्वर से मृत आत्माओं को अपने शरण में लेने और परिवारों पर हुए वज्रपात सहन करने  के लिए प्रार्थना की. प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिवारों के लिए 02 लाख रुपए और घायलों के लिए 50, हजार की आर्थिक सहायता मंजूर करते हुए घायलों को बेहतरीन ईलाज के लिए भी निर्देश किए तो मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल लोगों को बचाने में मृत व्यक्ति के परिवार के एक सदस्य की शासकीय सेवा में नियुक्ति का भी ऐलान किया. भाजपा नेता और नगर परिषद में पार्षद प्रतिनिधि दिनेश राठौर ने बिना कुएं के मुंडेर के कुओं के साथ साथ नीलगाय या रोजड़ो की समस्या से भी प्रशासन को अवगत कराया और कहा कि नीलगायों की समस्या का भी समाधान किया जाना चाहिए क्योंकि नीलगायों से न केवल किसानों की फासले नष्ट होती है बल्कि वाहन चालकों को भी हमेशा दुर्घटना का अंदेशा रहता है.

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE