नीमच। ज्योतिर्मठ अवान्तर भानपुरा पीठ मुख्यालय भानपुरा पर आद्य शंकराचार्य जयंती महोत्सव का प्रारंभ जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंद जी तीर्थ के पावन सानिध्य में 28 अप्रैल को प्रातः 8 बजे श्रीमद् भागवत महापुराण के मूल पाठ पारायण से हुआ, जो 4 मई तक प्रतिदिन चलेगा। 1 मई को अपरान्ह में सर्वब्राह्मण बटुकों का प्रायश्चित कर्म एवं 2 मई को प्रातः 7 बजे से सामूहिक यज्ञोपवित संस्कार व प्रातः 10.15 बजे आद्य शंकराचार्य पूजन अर्चन होगा। दोप. 2 बजे लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर त्रिशताब्दी समारोह अन्तर्गत पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होल्कर स्मरण कार्यक्रम आद्य शंकराचार्य सांस्कृतिक भवन पर रखा गया है, जो जगद्गुरू शंकराचार्य स्वामी ज्ञानानंदजी तीर्थ एवं पूज्य संत अण्णाजी महाराज इन्दौर के पावन सानिध्य व अहिल्याबाई होल्कर के वंशज श्रीमंत उदयराजसिंह होल्कर इन्दौर की अध्यक्षता एवं त्रिशताब्दी समिति की सचिव डॉ.मालासिंह ठाकुर मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न होगा।
सर्वब्राह्मण बालकों के सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार में मालवा, हाड़ौती सहित अन्य क्षेत्रों/राज्यों से सर्वब्राह्मण बालक यज्ञोपवीत संस्कार कार्यक्रम में भाग लेकर सनातन धर्म के महत्वपूर्ण संस्कार को अंगीकार करेंगे। ज्योतिर्मठ अवान्तर भानपुरा पीठ पर आयोजित होने वाले यज्ञोपवित संस्कार को लेकर ब्राम्हण बालकों एवं अभिभावकों में उत्साह व्याप्त है।
यज्ञोपवीत संस्कार में भाग लेने के इच्छुक सर्वब्राह्मण बालकों एवं उनके अभिभावकों को एक दिन पूर्व १ मई २०२५, गुरुवार को दोपहर २ बजे तक ज्योतिर्मठ अवांतर भानपुरा पीठ मुख्यालय, भानपुरा, जिला मंदसौर पर पहुंचकर प्रायश्चित कर्म में आवश्यक रूप से उपस्थित होना अनिवार्य होगा. इच्छुक बालक अथवा उनके अभिभावक यज्ञोपवीत करवाने के लिए युवाचार्य स्वामी वरुणेन्द्र जी तीर्थ मोबाइल ९६९५३१२२४०, श्री यशवंत दुबे भानपुरा मोबाइल ९४०६६०८३८५, श्री प्रमोद गौतम रामगंज मंडी मोबाइल ९४१४२३०८०२, श्री रूद्र पाराशर नीमच मोबाइल ९४२४०३६५०० एवं श्री विवेक दुबे झालावाड़ मोबाइल ९८८७८८९५५५ से संपर्क कर विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते है।