BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 30, 2025, 10:21 am
BIG NEWS : महाकाल के दर पर बाबा रामदेव, भस्म आरती में हुए शामिल, भगवान महाकालेश्वर का लिया आशीर्वाद, मंदिर की महिमा का किया बखान, पढे़ खबर 

Share On:-

उज्जैन। योग गुरु बाबा रामदेव बुधवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन पहुंचे। जहां उन्होंने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। इस दौरान बाबा रामदेव भक्ति में लीन दिखाई दिए।


बाबा रामदेव बुधवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए। नंदी हॉल से भस्म आरती का दर्शन किया और पूरे समय “जय श्री महाकाल” और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करते हुए भक्ति में लीन नजर आए। आरती के बाद उन्होंने मंदिर परिसर में पूजन-अर्चन कर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया। श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने बताया कि बाबा रामदेव प्रातःकालीन भस्म आरती में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सत्कार अधिकारी अभिषेक शर्मा, सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेन्टर और गिरीश तिवारी ने बाबा रामदेव का स्वागत व सम्मान किया।


भगवान महाकाल से की भारत माता की रक्षा की कामना
दर्शन के बाद मीडिया से बातचीत में बाबा रामदेव ने महाकाल मंदिर की महिमा का बखान किया। उन्होंने कहा कि अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर पहली बार भगवान महाकाल के दर्शन कर वे अभिभूत हैं। उन्होंने योग को अच्छी आत्मा और पारमार्थिक शक्तियों का सबसे बड़ा केंद्र बताया और कहा कि महाकाल अकाल मृत्यु के भय को हरने वाले हैं और जीवन में अष्ट सिद्धि और नव निधियां प्रदान करते हैं। उन्होंने भगवान महाकाल से भारत माता की रक्षा और देश के उत्थान की प्रार्थना की।


पहलगाम आतंकी हमले की निंदा
हाल ही में पहलगाम में हुई आतंकी घटनाओं पर चिंता जताते हुए बाबा रामदेव ने पाकिस्तान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि धर्म पूछकर लोगों को गोली मारना घोर पाप है और भारत सरकार इसका माकूल जवाब देगी। उन्होंने विश्वास जताया कि भगवान महाकाल राक्षसी प्रवृत्ति वालों का अंत करेंगे और सत्य की विजय होगी। उन्होंने भगवद्गीता के श्लोक “परित्राणाय साधूनाम विनाशाय च दुष्कृताम” का उल्लेख करते हुए कहा कि यही शासन का आदर्श होना चाहिए और भारत सरकार उसी दिशा में कार्य कर रही है।


रायपुर में कांग्रेस द्वारा वायरल की गई एक तस्वीर और उस पर हुई राजनीतिक बयानबाजी पर भी बाबा रामदेव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि जब बात राष्ट्रीय एकता, अखंडता और संप्रभुता की हो, तो राजनीति से ऊपर उठकर सभी को एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि राजनेता राजनीति के लिए होते हैं, लेकिन राष्ट्रीय मुद्दों पर सभी दलों को एक स्वर में बोलना चाहिए। उत्तर प्रदेश में शहीद जवानों के संदर्भ में अखिलेश यादव के कथित बयान पर अप्रत्यक्ष रूप से टिप्पणी करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि चाहे कोई भी पार्टी से जुड़ा हो या न हो, देश के 140 करोड़ नागरिक एक हैं। संविधान और लोकतंत्र भी हमें यही सिखाते हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर सभी को एकजुट रहना चाहिए।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE