चित्तौड़गढ़। सहकारी विभाग और चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड के संयुक्त तत्वाधान में अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025 के आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की श्रंखला में साइबर ठगी से बचाने के लिए जागरूकता के प्रयासों की आवश्यकता के मद्देनजर जिले की सहकारी संस्थाओं के लिए बुधवार 30 अप्रैल 2025 को अपरान्ह 3 बजे साइबर जागरूकता कार्यक्रम आचार्य श्री विद्यासागर मांगलिक धाम, चंद्रलोक सिनेमा के पीछे चित्तौड़गढ़ के वातानुकूलित हाल में आयोजित किया जा रहा हैं।
अर्बन बैंक चेयरमैन डा आई एम सेठिया के अनुसार विभागीय निर्देशों के तहत आयोजित इस कार्यक्रम में संयुक्त रजिस्ट्रार सहकारिता गुंजन चोबे, उपरजिस्ट्रार सहकारिता संजय शर्मा ,जिला प्रशासन के जिला सूचना विज्ञान अधिकारी अशोक लोढ़ा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियो का सानिध्य मिलेगा ।
अर्बन बैंक प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी के अनुसार जिले के सहकारी बैंक , क्रय विक्रय समिति ,उपभोक्ता भंडार जीएसएस गृहनिर्माण समितियों सहित सभी सहकारी संस्थाओं के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है।
इस कार्यक्रम से सहकारी कार्यकर्ताओं तथा आम जनता में साइबर ठगी के प्रति जागरूकता आ सकेगी। सहकारी विभाग इस हेतु सभी सहकारी संस्थाओं को जागरूक करने के लिए तत्पर है।