देवास। आबकारी विभाग ने अवैध विदेशी शराब बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर 16 पेटी विदेशी शराब जप्त कर धारा 34/2 के तहत प्रकरण दर्ज किया। आबकारी उपनिरीक्षक प्रेम यादव ने बताया कि कलेक्टर ऋतुराज सिंह के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त मंदाकिनी दीक्षित के मार्गदर्शन में एवं प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजकुमारी मंडलोई के नेतृत्व में आबकारी देवास द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी तारतम्य आबकारी की सयुंक्त टीम ने मुखबिर सूचना पर देवास शहर में सुतार बाखल से विदेशी मदिरा व्हिस्की की 16 पेटियां किमत लगभग 1 लाख 31 हजार 105 रुपये मौके से जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपी के पूर्व के रिकॉर्ड देखे जा रहे हैं साथ ही जिस ठेकेदार के द्वारा माल दिया गया है उस पर भी कार्यवाही की जाएगी। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक डी पी सिंह,आबकारी मुख्य आरक्षक राजाराम रैकवार आबकारी आरक्षक बालकृष्ण जायसवाल,नितिन सोनी, दीपक टटवाडे, निहाल, गुरु दत्त वर्मा, सैनिक किशोर सिसोदिया,केदार चौधरी, संजय शर्मा सम्मिलित रहे।