चित्तौड़गढ़। राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के आदेश से मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण, चित्तौड़गढ़ के पीठासीन अधिकारी अरूण जैन का स्थानान्तरण न्यायाधीश स्पेशल कोर्ट पोक्सो एक्ट केसेज संख्या-1 उदयपुर के पद पर हो जाने से अधिवक्तागण एवं न्यायालय के कर्मचारीगण द्वारा विदाई दी गई।
न्यायालय के रीडर जुगलकिशोर सोनी ने बताया कि विदाई समारोह में मुख्य अधिवक्तागण आरएल तोतला, नरेन्द्र पोखरना, रजनीश पितलिया, महेन्द्र पोखरना, जसवन्तसिंह, रतन सुखवाल, राजेश जोशी महेन्द्र जोशी, सह अधिवक्तागण एवं न्यायालय के कर्मचारीगण ने तिलक-माल्यार्पण कर श्रीफल के साथ मेवाड़ी पगड़ी पहनाकर स्मृति चिन्ह देते हुए न्यायाधीश अरूण जैन को विदाई दी।