उज्जैन। मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद जिला उज्जैन की जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा शासी निकाय सदस्य (उज्जैन संभाग) एवं जिला पंचायत सदस्य अजीता परमार द्वारा जिला पंचायत सभा कक्ष में ली गई जिला समन्वयक जय दीक्षित द्वारा पीपीटी के माध्यम से उज्जैन जिले में किए गए कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया स अजीता परमार मैडम ने निर्देशित किया कि यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशा अनुसार जल गंगा संवर्धन अभियान में जन अभियान परिषद अपनी अहम भूमिका का निर्वहन करें, प्रत्येक विकासखंड में शासन के साथ समन्वय स्थापित कर जल संरचनाओं की साफ सफाई संरक्षण संवर्धन में जन भागीदारी सुनिश्चित की जाए।
जिन विकासखण्डों में लक्ष्य पूर्ण नहीं हुआ है वह पूर्ण योजना के साथ समय सीमा में अपना लक्ष्य पूर्ण करें। बैठक में जिला समन्वयक जय दीक्षित विकासखंड समन्वयक अरुण व्यास मोहन सिंह परिहार नम्रता तिवारी रेणुका श्रोत्रीय संदीप मालवीय इंद्रेश पंवार समस्त नवांकुर संस्था पदाधिकारी समस्त परामर्शदाता उपस्थित रहे बैठक का संचालन अरुण व्यास विकासखंड समन्वयक उज्जैन ने किया आभार मोहन सिंह परिहार विकासखंड समन्वयक घट्टिया ने माना।