देवास। संस्था जागो हिन्दू के तत्वावधान में भगवा संकल्प लिए देवास शहर में भगवा चल समारोह निकाला गया। उक्त यात्रा में शहर के समस्त भगवा प्रेमी एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित रहें। बजरंग दल गो रक्षा प्रमुख रमेश कोशल ने बताया कि आज देश में एकत्रीकरण की आवश्यकता है। हम एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे एवं संस्था द्वारा युवाओं एवं मात्र शक्ति को आत्म रक्षा के लिए 500 दंड वितरण किया। साथ ही आतंकवाद का पुतला दहन किया। यात्रा में मुख्य आकर्षण का केंद्र हनुमान जी की प्रतिमा एवं मातृशक्ति का अखाड़ा व युवाओं का अखाड़ा रहा। किन्नर समाज आज धर्म देश बहन बेटी रक्षा के लिए समाज के साथ मंच पर है। वहीं यात्रा आयोजक निखिल कहार ने बताया कि देश को आज एक बार फिर से युवाओं की आवश्यकता है। उन्होंने आव्हान करते हुए कहा कि देश को आज फिर से युवा सम्भाले। यात्रा की अध्यक्षता विश्व हिंदू परिषद जिलाध्यक्ष दिलीप अग्रवाल ने की। भारत माता के जयकारों का उदघोष किया। मंच पर उपस्थित कथा वाचक अर्चना शर्मा दीदी ने इस्लामिक टेरर एवं देश की गंभीर चुनौतीयो पर चर्चा की एवं कथावाचक मोहित राम पाठक सीहोर वाले ने आतंकवाद, लव जिहाद एवं लेण्ड जिहाद के विषय पर बोले। पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष जगदीश चौधरी ने देश की बाहरी एवं भीतरी समस्याओं पर चर्चा की।