BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच में मानसून की बेरुखी, औसत बारिश से 19.. <<     KHABAR : आस्था के कदम, जयघोष के बीच निकली श्री.. <<     NEWS : विश्व आदिवासी दिवस की तैयारियों में जुटी.. <<     NEWS : राजस्थान शिक्षक संघ (प्रगतिशील) की जिला.. <<     KHABAR : 793वें सैनिक सम्मान में सेवानिवृत्त.. <<     आध्यात्मिक यात्रा पर निकले महंत योगी.. <<     BIG NEWS : डीएसटी और सदर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई,.. <<     BIG REPORT : व्यापार की व्यस्तता छोड़ मैदान में उतरे.. <<     REPORT : 7 साल से सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगा रहा.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले की रतनगढ़ थाना पुलिस और.. <<     खरगोन में गूंजे 'बम-बम भोले' के जयकारे, हजारों.. <<     NEWS : राज्य व अंतरराज्यीय शूटिंग चैम्पियनशिप.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागर पर केंट पुलिस का बड़ा वार,.. <<     NEWS : सनातन संस्कृति का संदेश लेकर श्रीलंका.. <<     शाजापुर पुलिस का सख्त एक्शन, वाहनों से हटाए.. <<     BIG NEWS : नीमच में भाजपा मंडल बैठक में संगठन को धार,.. <<     BIG NEWS : टेंट कारोबारी के घर में घुसा मगरमच्छ,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
April 30, 2025, 1:53 pm
KHABAR : कुकड़ेश्वर में भगवान परशुराम जयंती पर निकला भव्य चल समारोह, नगर में उमड़ा श्रद्धा और उत्साह का सैलाब, पढ़े दशरथ नागदा की खबर 

Share On:-

कुकड़ेश्वर। अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर कुकड़ेश्वर नगर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। प्रतिवर्ष की परंपरा अनुसार इस बार भी सकल ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में भव्य चल समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें नगरवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

चल समारोह का शुभारंभ प्रातः 9.00 बजे सारस्वत ब्राह्मण मंदिर से हुआ। विशेष रूप से सजाए गए भाव रथ में भगवान परशुराम की भव्य मूर्ति विराजित की गई, जिसे नगर भ्रमण पर ले जाया गया। ढोल-नगाड़ों, डीजे और बैंड-बाजों की गूंज के बीच श्रद्धालु पारंपरिक वेशभूषा में जय श्री परशुराम के जयघोष करते हुए शोभायात्रा में शामिल हुए। महिलाएं, पुरुष एवं बच्चे पूरे उत्साह से नाचते-गाते नगर भ्रमण में सहभागी बने।

शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों काची मोहल्ला, ब्राह्मण मोहल्ला, लोहार मोहल्ला, जैन मंदिर, चंपा बाजार, रंगरा चौक, तमोली चौक, नीम चौक, सदर बाजार और बस स्टैंड दृ से होती हुई पुनः ब्राह्मण मंदिर पहुंची। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा भगवान परशुराम की आरती की गई। पुष्पवर्षा और प्रसाद वितरण कर नगरवासियों ने शोभायात्रा का भावपूर्ण स्वागत किया, जिससे वातावरण भक्तिमय हो उठा।

चल समारोह के समापन पर ब्राह्मण मंदिर में भगवान परशुराम जी की महाआरती की गई और उपस्थित श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। यह आयोजन नगर में धार्मिक आस्था, सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक समरसता का प्रेरणादायी उदाहरण बना।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE