भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बंधक जमीन बेचने के मामले में दंपति समेत तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने यह कार्रवाई की है। फर्जी पार्टनरशिप डीड से खाता खोलकर फर्म की संपत्तियां बेची थीं।
भोपाल नगर निगम में बंधक रखी जमीन को अवैध रूप से बेचने के मामले में आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने बड़ी कार्रवाई की है। ईओडब्ल्यू ने दिलीप बच्चानी, उसकी पत्नी हर्षिता बच्चानी और खरीदार प्रिया हरपलानी पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
आधार रियल्टी प्रोजेक्ट के तहत 45 फ्लैट गरीबों के लिए आरक्षित थे और जमीन निगम में बंधक थी। प्रिया के पति हरीश हरपलानी पर भी संदिग्ध कारोबार से जुड़े होने के आरोप हैं। इस पूरे मामले की जानकारी प्रवर्तन निदेशालय को भी दी गई है।