मोरवन। आज बुधवार दोपहर 1 बजे दिग्विजय सिंह नगर मोरवन में एक सुने मकान में आग लग गई आज इतनी भयंकर थी कि मकान में रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार दिग्विजय सिंह नगर के अंतिम छोर पर बने मकान में आज की लपटे पड़ोसियों को दिखाई दी आसपास के पड़ोसी तुरंत भागकर मकान के पास पहुंचे साथ ही मकान में रह रही बुजुर्ग दंपत्ति प्रहलाद पिता कारूलाल भील जो की मवेशी चराने के लिए जंगल में गए थे। उन्हें सूचना देकर बुलाया गया साथ ही मौके पर पहुंचे पंचायत सचिव, सरपंच प्रतिनिधि ने अग्निशमन को सूचना दी। मकान में रखा सारा सामान जल कर खाक हो गए अग्निशमन द्वारा आग पर काबू पाया गया। आग लगने का कारण शॉट सर्किट बताया जा रहा है।
सरपंच प्रतिनिधि राकेश जाट ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही हम सभी मौके पर पहुंचे थे आग पर काबू पा लिया गया है। गरीब दंपती का सारा सामान जलकर खाक हो गया है पटवारी द्वारा पंचनामा बनाया जा रहा है। अभी इन्हें रहने खाने के लिए पंचायत द्वारा व्यवस्था की जा रही है। आगे भी उचित कार्यवाही कर पंचायत द्वारा हर संभव मदद की जायेगी।