नीमच। शहर में गौ सेवा समिति द्वारा बेजुबान जीवों के लिए जनसहयोग के माध्यम से पानी की करीब तीस से अधिक टंकियां लगाई गई है, जिसे भरने की जिम्मेदारी भी स्वय गौ सेवको ने ली है। पेयजल वाहन की शुरूआत गौ सेवा समिति द्वारा इस वर्ष 31 मार्च से की गई। शुरुआत में एक हजार लीटर की टंकी को वाहन मे रखकर बेजुबान जानवरो के लिए विभिन्न जगहों पर पानी सप्लाई किया गया। जैसे जैसे गर्मी अधिक तेज़ होने लगी वैसे वैसे पानी की मात्रा और बढ़ाई गई। जिसके बाद वाहन मे एक हजार लीटर की टंकी और लगवाई गई और अब प्रतिदिन चार हजार लीटर पानी अलग-अलग स्थानों पर पक्षियों और मवेशियों के लिए भरा जा रहा है। गौ सेवको द्वारा इसी के साथ गौवंश के बीमार होने की सूचना मिलने पर की उसका उपचार करने की व्यवस्था भी की जाती है। रोज़ाना चार घंटे पेयजल शहर मे अलग अलग स्थान पर रखी पानी की टंकियों में वाहन के माध्यम से भरा जा रहा है। जिससे शहर में बेसहारा गौवंश व अन्य जीवो की प्यास बुझ सके।